मुख्यमंत्री ने पंडित नेहरू की प्रतिमा पर किए पुष्प अर्पित
जयपुर, सोमवार, 14 नवंबर 2022। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर रामनिवास बाग स्थित प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर नमन किया। गहलोत ने पं. नेहरू के जीवन पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इसके बाद उन्होंने पौधारोपण कर शांति एवं सद्भाव का संदेश देती बच्चों की रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान शिक्षा मंत्री श्री बी.डी. कल्ला, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. महेश जोशी, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री प्रताप सिंह खाचरियावास, राजस्थान किसान आयोग के अध्यक्ष श्री महादेव सिंह खंडेला, बीसूका क्रियान्वयन व समन्वय समिति उपाध्यक्ष डॉ. चन्द्रभान, राज्य हज कमेटी अध्यक्ष श्री अमीन कागजी, नगर निगम हैरिटेज महापौर श्रीमती मुनेश गुर्जर तथा शांति एवं अहिंसा निदेशालय के निदेशक श्री मनीष शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, आमजन और बच्चे उपस्थित रहे।
Similar Post
-
राजस्थान: उत्तर पश्चिम रेलवे ने नौ और 10 अक्टूबर को 13 ट्रेनें रद्द कीं
जयपुर, शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026। दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी ...
-
राजस्थान में कई जगह कल से बारिश होने का अनुमान
जयपुर, शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026। एक नए परिसंचरण तंत्र के असर से ...
-
भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र में जूता फैक्टरी में भीषण आग
जयपुर, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। राजस्थान के भिवाड़ी औद्योगिक क् ...
