चंद्र ग्रहण के चलते मंगलवार को मंगल रहेंगे जसोल धाम के कपाट
- 9 नवम्बर से शाम की आरती 6:30 बजे से होगी।
जसोल, (कैलाश गोस्वामी), सोमवार, 07 नवंबर 2022। श्री राणी भटियाणी मन्दिर संस्थान जसोलधाम में मंगलवार को चन्द्र ग्रहण होने के कारण मन्दिर के कपाट मंगल रहेंगे। मन्दिर प्रबंधक जेठु सिंह ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा को लगने वाले चन्द्र ग्रहण के कारण जसोल धाम मन्दिर के कपाट सुबह 5 बजे से मंगल कर दिए जाएंगे। मन्दिर के कपाट मंगल रहने के साथ ही संस्थान द्वारा संचालित भोजन शाला भी बंद रहेगी। उन्होंने बताया कि अगले दिन सुबह वैदिक मंत्रोचार व विधि विधान से पूजा अर्चना कर मन्दिर के कपाट व भोजनशाला श्रद्धालुओं के लिए खोल दिये जायेंगे। संस्थान सभी भक्तगणो से चन्द्रग्रहण काल में घर पर रहकर ही पूजा पाठ विधि विधान से करने की अपेक्षा करता है।
Similar Post
-
राजस्थान: उत्तर पश्चिम रेलवे ने नौ और 10 अक्टूबर को 13 ट्रेनें रद्द कीं
जयपुर, शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026। दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी ...
-
राजस्थान में कई जगह कल से बारिश होने का अनुमान
जयपुर, शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026। एक नए परिसंचरण तंत्र के असर से ...
-
भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र में जूता फैक्टरी में भीषण आग
जयपुर, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। राजस्थान के भिवाड़ी औद्योगिक क् ...
