बिहार विधानसभा उपचुनाव 2022: मोकामा में बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी ने BJP उम्मीदवार को हराया
पटना, रविवार, 06 नवंबर 2022। छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के रविवार को नतीजे आ गए। बिहार की गोपालगंज विधानसभा सीट पर बीजेपी की कुसुम देवी ने जीत दर्ज की है। कुसुम देवी ने RJD के मोहन प्रसाद गुप्ता को हराया है। वहीं, बिहार में मोकामा सीट से बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी RJD नेता नीलम देवी ने बड़ी जीत दर्ज की है। नीलम देवी ने भाजपा की सोनम देवी को हराया। नीलम को 79646 और सोनम को 62939 वोट मिले सोनम को नीलम ने 16,707 वोट से हराया। 21 राउंड तक काउंटिंग चली। बात गोपालगंज की करें तो यहां 24 राउंड तक काउंटिंग चली। यहां बीजेपी की कुसुम देवी ने आरजेडी के मोहन प्रसाद गुप्ता को 1,789 वोट से हराया। कुसुम को 70032 तो मोहन को 68243 वोट मिले।
मोकामा असेंबली उपचुनाव में महागठबंधन उम्मीदवार नीलम देवी को जीत मिली है। नीलम देवी आरजेडी के पूर्व विधायक अनंत सिंह की पत्नी हैं। तो अनंत सिंह की जीत की यात्रा 2005 से शुरू हुई वह 2010, 2015 और 2020 के बाद उपचुनाव 2022 में भी जारी रही। जाहिर है यह चुनाव एक बार फिर साबित कर गया जहां व्यक्तित्व हावी था और पार्टियों की भूमिका सीमित हो गई। मोकामा चुनाव इस बात का सबूत बन गया जहां नीतीश कुमार और लालू यादव के गठबंधन को मुहर लगा दी गई। जो लोग यह मान रहे थे कि मैंडेट का अपमान और आरजेडी से जुड़ने के कारण सवर्ण मतदाता बीजेपी की तरफ जाएंगे ऐसा नहीं हुआ।
Similar Post
-
मेरठ में दो उपनिरीक्षक पर व्यापारी का अपहरण और वसूली का आरोप, 15 लाख रुपये बरामद
मेरठ (उप्र), मंगलवार, 10 फरवरी 2026। मेरठ में लोहिया नगर थाने में ...
-
यदि भाषा विरोध बीमारी है तो अधिकांश राज्य इससे ग्रस्त हैं: राज ठाकरे ने भागवत पर साधा निशाना
मुंबई, मंगलवार, 10 फरवरी 2026। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनए ...
-
प्रतिस्पर्धा के बजाय अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर आधारित है भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम: इसरो प्रमुख
बेंगलुरु, मंगलवार, 10 फरवरी 2026। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संग ...
