धनशोधन मामला: संजय राउत की जमानत याचिका पर नौ नवंबर को आएगा फैसला
मुंबई, बुधवार, 02 नवंबर 2022। मुंबई की एक विशेष अदालत ने धन शोधन मामले में गिरफ्तार शिवसेना के सांसद संजय राउत की जमानत याचिका पर बुधवार को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया और कहा कि वह नौ नवंबर को निर्णय सुनाएगी। राउत को अदालत के समक्ष पेश किया गया, जिसने उनकी न्यायिक हिरासत नौ नवंबर तक बढ़ा दी। धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) से संबंधित मामलों की सुनवाई करने वाले विशेष न्यायाधीश एम.जी देशपांडे ने कहा कि वह मामले में सह आरोपी प्रवीण राउत की जमानत याचिका पर भी नौ नवंबर को फैसला सुनाएंगे। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उपनगरीय गोरेगांव इलाके में पात्रा चॉल के पुनर्विकास में वित्तीय अनियमितताओं में कथित भूमिका के लिए इस साल जुलाई में राज्य सभा सदस्य संजय राउत को गिरफ्तार कर लिया था। फिलहाल वह न्यायिक हिरासत में हैं और मध्य मुंबई की आर्थर रोड जेल में हैं। उन्होंने पिछले महीने जमानत मांगी थी, जिसका ईडी ने विरोध किया था।
Similar Post
-
दिल्ली में बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान, ऑरेंज अलर्ट जारी
नई दिल्ली, मंगलवार, 31 मार्च 2026। राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस् ...
-
तेलंगाना में खाद्य मिलावट रोकने के लिए अलग एजेंसी बनेगी: मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी
हैदराबाद, मंगलवार, 31 मार्च 2026। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेव ...
-
आंध्र प्रदेश में एक और बस में आग लगी, कोई हताहत नहीं
विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश), मंगलवार, 31 मार्च 2026। आंध्र प्रदेश म ...
