गिरधर अरमाने ने रक्षा सचिव का कार्यभार संभाला
नई दिल्ली, मंगलवार, 01 नवंबर 2022। नवनियुक्त रक्षा सचिव गिरधर अरमाने ने मंगलवार को यहां रक्षा मंत्रालय में सचिव का कार्यभार संभाल लिया। कार्यभार संभालने से पहले श्री अरमाने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक गए और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्हें डॉक्टर अजय कुमार के स्थान पर यह जिम्मेदारी सौंपी गई है । डॉ कुमार 31 अक्टूबर को सेवानिवृत्त हो गए थे। शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद नए रक्षा सचिव ने कहा,“ हम मातृभूमि पर प्राण न्योछावर करने वाले बहादुर सैनिकों से प्रेरणा लेते हैं और भारत को सुरक्षित तथा समृद्ध देश बनाने के उनके सपने को पूरा करने की दिशा में काम करने का वादा करते हैं। भारतीय प्रशासनिक सेवा में अपने 32 वर्ष के अनुभव के दौरान श्री अर्माने केंद्र तथा आंध्रप्रदेश सरकार में अनेक महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं। रक्षा सचिव की जिम्मेदारी मिलने से पहले वह सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय में सचिव थे।
Similar Post
-
भाजपा सिर्फ जनता को असुविधा पहुंचाने का काम करती है: कांग्रेस सांसद
मुंबई, बुधवार, 22 अप्रैल 2026। कांग्रेस सांसद वर्षा गायकवाड़ ने ...
-
पश्चिम बंगाल चुनाव: न्यायाधिकरण की मंजूरी प्राप्त मतदाताओं की सूची प्रकाशित
कोलकाता, बुधवार, 22 अप्रैल 2026। निर्वाचन आयोग ने उन मतदाताओं क ...
-
हरियाणा सरकार कृषि पर्यटन और होमस्टे को बढ़ावा देगी
चंडीगढ़, बुधवार, 22 अप्रैल 2026। हरियाणा सरकार युवाओं के लिए रो ...
