बीस सूत्री कार्यक्रम की राज्य स्तरीय क्रियान्वयन एवं समन्वय समिति की बैठक 9 नवम्बर को शासन सचिवालय में
- बैठक में कार्यक्रम के सूत्रों की जिलेवार उपलब्धियों एवं रैंकिंग की होगी समीक्षा
जयपुर, शुक्रवार, 28 अक्टूबर 2022। बीस सूत्री कार्यक्रम की राज्य स्तरीय क्रियान्वयन एवं समन्वय समिति के उपाध्यक्ष डॉ. चंद्रभान की अध्यक्षता में 9 नवम्बर को यहां शासन सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में प्रातः 11 बजे बीस सूत्री कार्यक्रम की राज्य स्तरीय क्रियान्वयन एवं समन्वय समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। आयोजना (बीसूका) विभाग के संयुक्त शासन सचिव श्री सी.पी.मण्डावरिया ने बताया कि इस समीक्षा बैठक में बीस सूत्री कार्यक्रम के विभिन्न सूत्रों के अन्तर्गत वर्ष 2021-22 एवं 2022-23 में 30 सितम्बर 2022 तक अर्जित उपलब्धियों की विभागवार समीक्षा की जाएगी।
इसी तरह बीस सूत्री कार्यक्रम के विभिन्न सूत्रों के अन्तर्गत वर्ष 2021-22 एवं वर्ष 2022-23 में 30 सितम्बर 2022 तक अर्जित उपलब्धियों के आधार पर जिलेवार रैंकिंग की भी समीक्षा की जायेगी। इसके साथ ही बीस सूत्री कार्यक्रम के क्रियान्वयन हेतु निरीक्षण एवं भौतिक सत्यापन की वर्तमान स्थिति एवं कार्यक्रम में सम्मिलित योजनाओं/कार्यक्रमों की स्थिति पर भी विचार विमर्श किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बैठक में शामिल होने वाले सभी संबंधित अधिकारियों को एजेण्डा की बिन्दुवार इकजाई सूचना एवं प्रगति रिपोर्ट विभाग की ई-मेल आईडी plan-ddtpp@rajasthan.gov.inपर एक नवम्बर 2022 को सायं 5 बजे तक आवश्यक रूप से भिजवाने की व्यवस्था सुनिश्चित करनी होगी।
Similar Post
-
सीट चयन में पारदर्शिता की कमी, पार्टी हितों से समझौता: कांग्रेस सांसद जोतिमणि
चेन्नई, शनिवार, 28 मार्च 2026। करूर से कांग्रेस सांसद एस. जोतिमण ...
-
मणिपुर में चार प्रतिबंधित संगठनों के सात उग्रवादी गिरफ्तार
इंफाल, शनिवार, 28 मार्च 2026। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने चार प्र ...
-
तमिलनाडु विस चुनाव: अन्नाद्रमुक ने एनजेपी को एक सीट आवंटित की
चेन्नई, शनिवार, 28 मार्च 2026। तमिलनाडु में मुख्य विपक्षी दल अन ...
