8वीं बटालियन आरएसी (आईआर) गाजीपुर दिल्ली की शारीरिक दक्षता परीक्षा 31 अक्टूबर को
जयपुर, गुरुवार, 27 अक्टूबर 2022। 8वीं बटालियन आरएसी (आई आर) गाजीपुर दिल्ली के कांस्टेबल भर्ती वर्ष 2021 की लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं शारीरिक मापतौल जोबनेर रोड कालवाड़ जयपुर स्थित बियानी कॉलेज ऑफ साइंस एंड मैनेजमेंट में 31 अक्टूबर 2022 को प्रातः 4 बजे से किया जाएगा। इस सम्बंध में 8वीं बटालियन आरएसी (आईआर) गाजीपुर दिल्ली के कमांडेंट डॉ किरण कंग सिद्धू ने बताया कि सफल अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र विभाग की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि सफल अभ्यर्थी विज्ञप्ति में वर्णितानुसार मूल प्रमाण पत्रों व उनकी स्वप्रमाणित प्रति तथा राजकीय चिकित्सक द्वारा जारी फिटनेस प्रमाणपत्र व प्रवेश पत्र में दिए गए निर्देशों की पूर्ण पालना करते हुए नियत समय पर शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं शारीरिक माप तोल परीक्षा में सम्मिलित होना सुनिश्चित करेंगे।
Similar Post
-
दिल्ली : अवैध पटाखे बेचने के आरोप में एक व्यक्ति पकड़ा गया, 8.5 किलो पटाखे जब्त
नई दिल्ली, शुक्रवार, 06 नवम्बर 2026। दिल्ली पुलिस ने उत्तर-पूर् ...
-
दिल्ली में दुकान में लगी आग, 16 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू
नई दिल्ली, शुक्रवार, 06 नवम्बर 2026। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली क ...
-
सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े रंगदारी मामले में नोरा फतेही दिल्ली की अदालत में पेश हुईं
नई दिल्ली, शुक्रवार, 06 नवम्बर 2026। अभिनेत्री नोरा फतेही कथित ...
