चौथा बांग्लादेश फिल्म महोत्सव 29 अक्टूबर से कोलकाता में
कोलकाता, गुरुवार, 27 अक्टूबर 2022। बांग्लादेश फिल्म महोत्सव का चौथा संस्करण पश्चिम बंगाल के कोलकाता में 29 अक्टूबर से आयोजित किया जाएगा। बांग्लादेश के उप उच्चायुक्त अंदलीब इलियास ने यह जानकारी देते हुए बताया कि उनके देश की 37 फिल्मों और वृत्तचित्रों को पांच दिवसीय फिल्मोत्सव में प्रदर्शित किया जाएगा। यह महोत्सव दो नवंबर तक चलेगा। इलियास ने यहां पत्रकारों से कहा, “ कोलकाता में बांग्लादेश फिल्म महोत्सव का आयोजन करने का यह हमारा चौथा वर्ष होगा। हमें पिछले संस्करणों में अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। इस साल करीब 37 फिल्में दिखाई जाएंगी। महोत्सव 29 अक्टूबर से शुरू होकर दो नवंबर को समाप्त होगा।” बांग्लादेश के सूचना और प्रसारण मंत्री हसन महमूद 29 अक्टूबर को रवींद्र सदन में उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। इस समारोह में पश्चिम बंगाल के सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) मंत्री बाबुल सुप्रियो और प्रसिद्ध फिल्म निर्माता गौतम घोष भी मौजूद रहेंगे।
Similar Post
-
दिल्ली में बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान, ऑरेंज अलर्ट जारी
नई दिल्ली, मंगलवार, 31 मार्च 2026। राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस् ...
-
तेलंगाना में खाद्य मिलावट रोकने के लिए अलग एजेंसी बनेगी: मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी
हैदराबाद, मंगलवार, 31 मार्च 2026। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेव ...
-
आंध्र प्रदेश में एक और बस में आग लगी, कोई हताहत नहीं
विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश), मंगलवार, 31 मार्च 2026। आंध्र प्रदेश म ...
