हिमाचल चुनाव: कांग्रेस ने चुनाव के लिए चार और उम्मीदवारों की घोषणा की
नई दिल्ली, शनिवार, 22 अक्टूबर 2022। कांग्रेस ने शनिवार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपने चार उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की। कांग्रेस ने किन्नौर-अनुसूचित जनजाति (एसटी) सीट से मौजूदा विधायक जगत सिंह नेगी को फिर से टिकट दिया और जयसिंहपुर-अनुसूचित जाति (एससी) निर्वाचन क्षेत्र से यादविंदर गोमा को मैदान में उतारा। हिमाचल युवा कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष निगम भंडारी ने किन्नौर से पार्टी के नामांकन के लिए बोली लगाई थी। कांग्रेस ने मनाली सीट से भुवनेश्वर गौर को मैदान में उतारा और पावंटा साहिब निर्वाचन क्षेत्र से किरणेश जंग को फिर से टिकट दिया है। इसके साथ ही कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए एक क्षेत्र को छोड़कर सभी क्षेत्रों से उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पहाड़ी राज्य की 68 विधानसभा सीटों के लिए 12 नवंबर को मतदान होने हैं और मतों की गिनती आठ दिसंबर को होगी। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर है।
Similar Post
-
तमिलनाडु के मंत्री ने विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोपों का खंडन किया
इरोड (तमिलनाडु), रविवार, 05 जुलाई 2026। तमिलनाडु के मंत्री के ए स ...
-
महाराष्ट्र : ऑनलाइन गेमिंग के जरिये व्यक्ति से 1.36 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी
ठाणे, रविवार, 05 जुलाई 2026। महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक ऑनलाइ ...
-
आईसीएमआर-एमआईएनडीएस को 'ई-गवर्नेंस' के लिए स्वर्ण पुरस्कार मिला
नई दिल्ली, रविवार, 05 जुलाई 2026। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान ...
