कश्मीर को बताया अलग देश, बिहार में 7वीं कक्षा के प्रश्न पत्र में पूछे गए सवाल पर घमासान
बिहार, बुधवार, 19 अक्टूबर 2022। बिहार शिक्षा बोर्ड द्वारा स्थापित सरकारी स्कूलों के लिए कक्षा 7 के प्रश्न पत्र में कश्मीर को भारत से अलग हिस्सा बताया। एक छात्रा ने बताया कि परीक्षा का पहला प्रश्न ही देश के लोगों को लेकर था। कश्मीर देश नहीं बल्कि एक राज्य है। शिक्षाविद् पंकज झा (किशनगंज, बिहार) ने बताया कि प्रश्न पत्र विद्यालय स्तर पर नहीं होता यह शायद राज्य स्तर पर ही होता है। यह सर्व शिक्षा अभियान द्वारा दिया गया है और यह राज्य स्तर पर होता है। इसे एक मानवीय चूक माना जा सकता है। हमने बच्चों को बताया है कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है।
एक अन्य मध्य विद्यालय की प्राचार्या आशा लता ने कहा कि ऐसा होना नहीं चाहिए। शिक्षक से इस तरह की भूल बार-बार होना सही नहीं है. वहीं जिला शिक्षा अधिकारी DEO ने इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया। गौरतलब है कि अब से पहले वर्ष 2017 में भी ऐसा मामला सामने आया था। तब भी यही सवाल पूछा गया था। हाय तौबा मची थी। तब भी इस मानवीय भूल बताया गया था।
Similar Post
-
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने 12 उपाध्यक्षों और 27 महासचिवों की नियुक्ति की
नई दिल्ली, रविवार, 29 मार्च 2026। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जु ...
-
ओडिशा: रामनवमी शोभायात्रा के दौरान हवा में गोली चलाने के आरोप में भाजपा विधायक के खिलाफ मामला दर्ज
भुवनेश्वर, रविवार, 29 मार्च 2026। ओडिशा के बोलांगीर जिले के टिट ...
-
हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में बारिश से तापमान में गिरावट
चंडीगढ़, रविवार, 29 मार्च 2026। पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों ...
