पाकिस्तान ने बांग्लादेश को सात विकेट से हराया
क्राइस्टचर्च, गुरुवार, 13 अक्टूबर 2022। मोहम्मद रिजवान और कप्तान बाबर आजम के बीच 101 रन की साझेदारी की मदद से पाकिस्तान ने त्रिकोणीय टी20 क्रिकेट श्रृंखला के बेहद रोमांचक मुकाबले में एक गेंद बाकी रहते बांग्लादेश को सात विकेट से हराया । बाबर ने 55 रन बनाये और रिजवान ने 68 रन की पारी खेली जिसकी मदद से पाकिस्तान ने 174 रन का लक्ष्य हासिल किया । बाबर का विकेट 13वें ओवर में गिरा जिसके बाद मोहम्मद नवाज ने 20 गेंद में नाबाद 45 रन बनाये । पाकिस्तान को आखिरी ओवर में आठ रन की जरूरत थी और उसके सात विकेट बाकी थे । नवाज उस समय क्रीज पर थे । आसिफ अली ने पहली गेंद पर एक रन लिया और नवाज ने दूसरी गेंद पर दो रन निकाले । नवाज ने फिर दो रन लिये और पांचवीं गेंद पर चौका जड़ा । पाकिस्तान और न्यूजीलैंड शुक्रवार को फाइनल खेलेंगे । इस महीने के आखिर में आस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप से पहले इस श्रृंखला में बांग्लादेश ने एक भी मैच नहीं जीता । उसके लिये इस मैच में लिटन दास ने 69 और कप्तान शाकिब अल हसन ने 68 रन बनाये ।
Similar Post
-
दिल्ली कैपिटल्स के लिए 'फिनिशर' के तौर पर कमाल दिखाना चाहते हैं आशुतोष
नई दिल्ली, गुरुवार, 19 मार्च 2026। आशुतोष शर्मा इंडियन प्रीमियर ...
-
रोहित और विराट की तरह संजू की जगह कोई नहीं ले सकता: रियान पराग
जयपुर, गुरुवार, 19 मार्च 2026। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान ...
-
अगले साल 29 अक्टूबर से शुरू होंगे राष्ट्रमंडल युवा खेल
नई दिल्ली, गुरुवार, 19 मार्च 2026। राष्ट्रमंडल युवा खेलों का आठ ...
