दक्षिण कोलकाता में निर्माण कंपनी के गोदाम में लगी आग
कोलकाता, गुरुवार, 13 अक्टूबर 2022। दक्षिण कोलकाता के टॉलीगंज इलाके में एक निर्माण कंपनी के गोदाम में बृहस्पतिवार सुबह भीषण आग लग गई, जिससे वहां रखी फिल्म रील सहित सभी सामान नष्ट हो गया। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गोदाम में सुबह छह बजकर 41 मिनट पर आग लगी, लेकिन इस घटना में फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। अधिकारी के मुताबिक, गोदाम में ज्वलनशील पदार्थ रखे हुए थे, जिससे आग तेजी से फैल गई। राज्य के दमकल मंत्री सुजीत बोस ने बताया कि टॉलीगंज के भीड़भाड़ वाले बाबूराम घोष रोड इलाके में स्थित गोदाम में लगी आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की कम से कम 15 गाड़ियों को रवाना किया गया। बोस ने कहा, ‘‘यह एक निर्माण कंपनी का गोदाम था। हालांकि, आग पर काबू पा लिया गया है… लेकिन शीतलन का काम जारी है। मैं स्थिति का जायजा लेने के लिए घटनास्थल पर पहुंच रहा हूं।’’ दमकल विभाग के अधिकारी के मुताबिक, फॉरेंसिक विशेषज्ञ आग लगने के कारणों की पड़ताल करेंगे। अधिकारी ने कहा, ‘‘आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। हमें संदेह है कि बिजली के शॉर्ट सर्किट या कुछ अन्य कारण हो सकते हैं। हमारे फॉरेंसिक विशेषज्ञ पड़ताल में जुटे हुए हैं।’’
Similar Post
-
चक्रवात का खतरा: ओडिशा ने संवेदनशील इलाकों से लोगों को निकालने का काम जल्द शुरू करने का दिया निर्देश
भुवनेश्वर, सोमवार, 16 नवम्बर 2026। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना ग ...
-
एनआईए ने मिजोरम में 236 किलो से अधिक मेथामफेटामीन की जब्ती मामले में एक और आरोपी को पकड़ा
नई दिल्ली, सोमवार, 16 नवम्बर 2026। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (ए ...
-
कुलगाम मुठभेड़ में लतीफ भट समेत 2 लश्कर आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता
नई दिल्ली, सोमवार, 16 नवम्बर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले ...
