साजिद खान के खिलाफ केंद्र को पत्र लिखने के बाद से बलात्कार की धमकियां मिल रही हैं : मालीवाल
नई दिल्ली, बुधवार, 12 अक्टूबर 2022। दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने बुधवार को आरोप लगाया कि जब से उन्होंने फिल्मकार साजिद खान को रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ से बाहर निकालने की मांग करने के लिए केंद्र को पत्र लिखा है, तब से उन्हें बलात्कार की धमकियां मिल रही हैं। मालीवाल ने एक पत्र लिखकर सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर से कहा था कि कई महिलाओं ने ‘मी टू’ मुहिम के दौरान खान के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। डीसीडब्ल्यू प्रमुख ने दिल्ली के साइबर अपराध प्रकोष्ठ से शिकायत की कि जब से उन्होंने यह मामला उठाया है, उन्हें सोशल मीडिया के जरिए बलात्कार की धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने मांग की कि पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करे और आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करे।
Similar Post
-
दक्षिण मुंबई में आयकर कार्यालय की इमारत में आग, लोगों को निकाला गया बाहर
मुंबई, सोमवार, 17 अगस्त 2026। दक्षिण मुंबई के चर्चगेट में आयकर क ...
-
बंगाल एसटीएफ ने कोलकाता में आईएसआई के ‘एजेंट’ के संदिग्ध सहयोगी को गिरफ्तार किया
कोलकाता, सोमवार, 17 अगस्त 2026। पश्चिम बंगाल पुलिस के विशेष कार ...
-
भोगपुरम हवाई अड्डे पर वाणिज्यिक उड़ान सेवाएं शुरू
विजयनगरम (आंध्र प्रदेश), सोमवार, 17 अगस्त 2026। आंध्र प्रदेश के भ ...
