चार नकाबपोश बदमाशों ने सेवानिवृत्त मजिस्ट्रेट के घर में चोरी की
जयपुर, शनिवार, 08 अक्टूबर 2022। जयपुर के मानसरोवर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात चार नकाबपोश बदमाशों ने हथियार का भय दिखाकर सेवानिवृत्त मजिस्ट्रेट के घर में चोरी की और फिर घटनास्थल से फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में चार अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 458, 392 और 34 के तहत मामला दर्ज कर उनकी तलाश तेज कर दी गई है। अधिकारियों के मुताबिक, वीटी रोड के पास धनवंतरी अस्पताल के पीछे रहने वाले सेवानिवृत्त मजिस्ट्रेट आदित्य नारायण शर्मा के घर शुक्रवार रात चार नकाबपोश बदमाश पहुंचे और हथियार का भय दिखाकर एक लैपटॉप, 10,500 रुपये नकद, एक मोबाइल फोन और कुछ आभूषण चुराकर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के जरिये बदमाशों को पहचानने के प्रयास किए जा रहे हैं।
Similar Post
-
चमोली सुरंग हादसे में सात लोगों की मौत, तीन लापता लोगों की तलाश जारी
गोपेश्वर (उत्तराखंड), शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। उत्तराखंड के चमो ...
-
मुख्यमंत्री उमर ने जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावे को लेकर पाकिस्तान को आड़े हाथ लिया
श्रीनगर, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावा ...
-
कोयले की मांग 2030 तक 1.6 अरब टन तक पहुंचने का अनुमान : सचिव
मुंबई, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। केंद्रीय कोयला सचिव विक्रम देव ...
