माकपा नेता कोडियेरी बालकृष्णन का अंतिम संस्कार सोमवार को होगा
कन्नूर (केरल), रविवार, 02 अक्टूबर 2022। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के पोलित ब्यूरो सदस्य और पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव कोडियेरी बालाकृष्णन का अंतिम संस्कार सोमवार को पय्याम्बलम बीच पर किया जाएगा। पार्टी ने यह जानकारी दी। माकपा के वरिष्ठ नेता और कन्नूर जिले के पार्टी सचिव एम.वी.जयराजन ने बताया कि बालकृष्णन का पार्थिव शरीर तलश्शेरी शहर में आम जनता के दर्शन के लिए रखा जाएगा। जयराजन ने रविवार को मीडिया को बताया, ‘‘हमें उम्मीद है कि पार्थिव शरीर को दोपहर तक कन्नूर ले आया जाएगा। पार्टी के नेता उस दौरान मौजूद रहेंगे। पार्थिव शरीर को शव यात्रा में तलश्शेरी टाउन हाल ले जाया जाएगा, जहां पर लोग श्रद्धांजलि अर्पित कर सकेंगे।’’
उन्होंने बताया कि यह शव यात्रा हवाई अड्डे से तलश्शेरी तक के रास्ते में करीब 14 स्थानों पर रुकेगी। जयराजन ने कहा, ‘‘पार्थिव शरीर को तलश्शेरी तक पारदर्शी वाहन से ले जाया जाएगा। हम अनुरोध करते हैं कि जिन लोगों का घर रास्ते में है वे तलश्शेरी टाउन हाल न आए ताकि भीड़ और ट्रैफिक जाम से बचा जा सके।’’ उन्होंने बताया कि मार्क्सवादी नेता बालकृष्णन के पार्थिव शव को रात को उनके आवास पर ले जाया जाएगा, जहां पर परिवार के सदस्य और रिश्तेदार श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। केरल के पूर्व मंत्री कोडियेरी बालकृष्णन का शनिवार रात चेन्नई के अपोलो अस्पताल में निधन हो गया। पार्टी के पोलित ब्यूरो सदस्य बालकृष्णन 2015 से 2022 तक माकपा के प्रदेश सचिव रहे थे।
Similar Post
-
मध्यप्रदेश के भिंड में ट्रक और ‘डंपर’ की टक्कर में आठ मज़दूरों की मौत, 32 घायल
भिंड/लखीमपुर खीरी (उप्र), मंगलवार, 18 अगस्त 2026। मध्यप्रदेश के भ ...
-
केंद्र सरकार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पिछले 5 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेशी दौरों पर कुल 557 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं
नई दिल्ली, मंगलवार, 18 अगस्त 2026। संसद के मानसून सत्र के दौरान व ...
-
दिल्ली को मिली 200 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात
नई दिल्ली, मंगलवार, 18 अगस्त 2026। राष्ट्रीय राजधानी की सार्वजन ...
