झारखंड के हजारीबाग जिले में सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत
रांची, रविवार, 02 अक्टूबर 2022। झारखंड के हजारीबाग जिले में कटकमसांडी में सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गयी जबकि इसमें 29 यात्री घायल हो गये। सभी घायलों को इलाज के लिए हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि जिले के चौपारण थाना क्षेत्र अंतर्गत हथिया बाबा मंदिर के निकट एक टैंकर पलटने के बाद गैस रिसाव होने के कारण एनएच-2 पर आवागमन पूरी तरह से बाधित कर दिया था। सभी वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से भेजा जा रहा था। इसी दौरान चतरा-हटरगंज होते सभी वाहनों को बिहार भेजा रहा था तभी शनिवार देर रात करीब 2.30बजे बिहार के गया से ओडिशा जा रही यात्री बस का कटकमसांडी के निकट तीखा मोड़ में विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक के साथ भिड़ंत हो गयी जिसमें 3 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति की मौत हजारीबाग स्थित भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हो गयी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से मृतकों के शव को बस से बाहर निकाला। वहीं सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Similar Post
-
प्याज की जमाखोरी पर नजर रखी जाएगी, तय सीमा से ज्यादा चीनी जमा करने पर होगी कार्रवाई- सीएम रेखा गुप्ता
नई दिल्ली, मंगलवार, 25 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की ...
-
अमेरिकी राजदूत ने व्यापार एवं औद्योगिक संबंध बढ़ाने के लिए हैदराबाद में उच्चस्तरीय बैठक की
हैदराबाद, मंगलवार, 25 अगस्त 2026। भारत में अमेरिका के राजदूत सर ...
-
तमिलनाडु विधानसभा में अगस्त 2010 से पहले नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से छूट देने का प्रस्ताव पारित किया
चेन्नई, मंगलवार, 25 अगस्त 2026। तमिलनाडु विधानसभा ने मंगलवार को ...
