सलमान खान की हत्या की साजिश रचने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे
नई दिल्ली, बुधवार, 28 सितंबर 2022। बॉलीवुड के दबंग स्टार और दिग्गज अभिनेताओं में से एक सलमान खान की हत्या की साजिश रचने वाले अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को बिहार से गिरफ्तार किया है। इस अपराधी का नाम करण मान है और ये पंजाब का रहने वाला है। जमुई के गरही थाना क्षेत्र के दरिमा गांव से पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। यहां वह अंडरग्राउंड था। अपराधी के यहां छिपे होने की जानकारी मिलने के बाद जमुई पुलिस ने अलग-अलग टीम बनाकर उसे पकड़ने के लिए जाल बिछाया। गिरफ्तार किया गया अपराधी पंजाब के एकता नगर चामरंग रोड का रहने वाला है। उसके खिलाफ पंजाब के अमृतसर में कई मामले दर्ज हैं।
जमुई एएसपी ओंकारनाथ सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सलमान खान की हत्या की साजिश रचने वाले गिरोह का शार्प शूटर है। गिरफ्तारी के डर से वह जमुई में छिपा था। उन्होंने बताया कि करण मान के दरिमा गांव में छिपे होने की सूचना पर पुलिस की एक टीम भेजी गई। गांव में पुलिस को देख एक संदिग्ध व्यक्ति भागने लगा। उसे खदेड़ कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने पुलिस को अपनी पहचान बताई। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ पंजाब में लूट, हत्या, अपरहण, आर्म्स एक्ट समेत कई मामले दर्ज हैं।
Similar Post
-
तेलंगाना में धूमधाम से मनाई जा रही है रामनवमी
हैदराबाद, शुक्रवार, 27 मार्च 2026। तेलंगाना में शुक्रवार को राम ...
-
तमिलनाडु चुनाव: राजग के दो घटक दलों ने उम्मीदवार घोषित किए
चेन्नई, शुक्रवार, 27 मार्च 2026। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए ...
-
सेंट्रल विस्टा क्षेत्र में धार्मिक स्थलों की सुरक्षा का आश्वासन दे सरकार: सपा सांसद
नई दिल्ली, शुक्रवार, 27 मार्च 2026। समाजवादी पार्टी के सांसद मो ...
