विराट कोहली सर्वश्रेष्ठ चेज मास्टर्स में से एक: अजय जडेजा
मुंबई, मंगलवार, 27 सितंबर 2022। पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजय जडेजा ने विराट कोहली को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ चेज मास्टर्स में से एक करार देते हुए कहा है कि पूर्व कप्तान टीम को जो मजबूती देते हैं उसका कोई जवाब नहीं है। विराट ने हैदराबाद में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में 48 गेंदों में 63 रन की शानदार पारी खेलकर भारत को 2-1 से सीरीज जीतने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। विराट ने सूर्यकुमार यादव (69) के साथ 104 रन की साझेदारी निभायी।
जडेजा ने क्रिकबज से कहा, "यह भारतीय क्रिकेट के लिए महत्वपूर्ण है। विराट के आसपास निजी चीजें अब बदल चुकी हैं जिससे उनका काम आसान हो गया है और उनके आसपास बाकी लोगों के लिए भी यह बिलकुल अलग बॉल गेम बन गया है। विराट कोहली टीम को जो मजबूती प्रदान करते हैं वह हमेशा से ज्यादा महत्वपूर्ण है। वह चेज मास्टर हैं और खेल की गति को अच्छी तरह समझते हैं।" जडेजा ने माना कि कोहली स्ट्राइकिंग क्षमता में बेशक सर्वश्रेष्ठ नहीं हैं लेकिन उनकी निरंतरता बहुमूल्य है। दुनिया में अन्य कोई क्रिकेटर ऐसा नहीं है जिसके पास विराट कोहली जैसी निरंतरता हो। वह ऐसा पिछले10, 12, 15 वर्षों से करते आ रहे हैं।
Similar Post
-
गंभीर ने तीसरे टी20 से पहले महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किए
इंदौर, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभ ...
-
आर अश्विन ने पुडुचेरी पिच की प्रशंसा की, कहा- ऐसे वेन्यू पर ही वनडे खेला जाना चाहिए
पुडुचेरी, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। भारत के पूर्व क्रिकेटर रविचं ...
-
मंधाना यूनिसेफ इंडिया की ‘सेलिब्रिटी एडवोकेट’ नामित, तेंदुलकर ने स्वागत किया
नई दिल्ली, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ...
