सीबीआई में संयुक्त निदेशक के तौर पर राकेश अग्रवाल और संपत मीणा का कार्यकाल बढ़ाया गया
नई दिल्ली, मंगलवार, 27 सितंबर 2022। केंद्र सरकार ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) में संयुक्त निदेशक के तौर पर राकेश अग्रवाल और संपत मीणा का कार्यकाल बढ़ा दिया है। कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश में यह जानकारी दी गई है। मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने अग्रवाल के कार्यकाल को 2 सितंबर 2022 के बाद छह महीने के लिए बढ़ाने को मंजूरी दी है। अग्रवाल 1994 बैच के हिमाचल प्रदेश कैडर के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी हैं। आदेश में कहा गया है कि समिति ने झारखंड कैडर के 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी मीणा के कार्यकाल को 21 सितंबर, 2024 तक बढ़ाने को भी मंजूरी दी है।
Similar Post
-
उप्र : एकादशी पर 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई
प्रयागराज, बुधवार, 14 जनवरी 2026। प्रयागराज के संगम तट पर आयोजि ...
-
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में एक इनामी समेत 29 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण
सुकमा, बुधवार, 14 जनवरी 2026। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में दो लाख ...
-
दिल्ली सरकार ने राजधानी में 81 नये आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का उद्घाटन किया
नई दिल्ली, बुधवार, 14 जनवरी 2026। दिल्ली सरकार ने बुधवार को राजध ...
