झांसी: सपा नेता और पूर्व विधायक दीपनारायण का बेटा गिरफ्तार
झांसी, सोमवार, 26 सितंबर 2022। उत्तर प्रदेश की झांसी पुलिस ने समाजवादी पार्टी के नेता और गरौठा से पूर्व विधायक रह चुके दीपनारायण सिंह यादव के आवास पर छापा मारकर उनके बेटे दीपांकर यादव को गिरफ्तार कर लिया है। यादव की धर्मपत्नी मीरा दीपक यादव ने सोमवार को बताया कि रविवार देर रात अचानक भारी संख्या में पुलिसफोर्स उनके घर पहुंची और बिना कोई वारंट आदि दिखाये घर में घुस गयी तथा तलाशी ली। उन्होंने पहले श्री यादव के बारे में पूछा लेकिन उनके घर पर नहीं मिलने की स्थिति में वह बेटे को अपने साथ ले गये। उन्होंने बताया कि पुलिस ने कॉलोनी मे मौजूद सिक्योरिटी गार्ड से लाइसेंसी बंदूक और मोबाइल फोन भी छीन लिये।
निवाड़ी से पूर्व विधायक रह चुकी मीरा यादव ने मौजूदा गरौठा विधायक जवाहर सिंह राजपूत पर सत्ता का दुरूपयोग करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस की मदद से उनके परिवार के खिलाफ उत्पीडनात्मक कार्रवाई की जा रही है। श्रीमती यादव का कहना है कि उनके पुत्र का कोई पता नहीं लग रहा है यहां तक कि पुलिस अधिकारी उनके पुत्र का दोष भी नहीं बता पा रहे हैं कि आखिर उसे किस वजह से पकड़ा गया है। उन्होंने यह भी कहा कि उनके पति तथा वह किसी भी उत्पीड़न की कार्रवाई से डरने वाले नहीं हैं। इस अन्याय के खिलाफ उनकी लड़ाई जारी रहेगी। श्रीमती यादव ने बताया कि पुलिस ने आते ही साथ उनके पति के बारे में पूछा और उनके यह कहने पर कि उनके पति लखनऊ किसी मीटिंग में गए हैं, पूरे पुलिस बल ने वहां मौजूद स्टाफ के साथ मारपीट की तथा बिना किसी सर्च वारंट के पूरे घर की तलाशी ली। उन्होंने आशका जतायी कि सत्ता के इशारे पर पुलिस उनके पति को किसी भी झूठे मुकदमे में फंसा कर जेल भेज सकती है।
Similar Post
-
दिल्ली में बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान, ऑरेंज अलर्ट जारी
नई दिल्ली, मंगलवार, 31 मार्च 2026। राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस् ...
-
तेलंगाना में खाद्य मिलावट रोकने के लिए अलग एजेंसी बनेगी: मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी
हैदराबाद, मंगलवार, 31 मार्च 2026। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेव ...
-
आंध्र प्रदेश में एक और बस में आग लगी, कोई हताहत नहीं
विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश), मंगलवार, 31 मार्च 2026। आंध्र प्रदेश म ...
