महाराष्ट्र में सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत
औरंगाबाद, रविवार, 25 सितंबर 2022। महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र के नांदेड़ जिले के करंजी फाटा में राष्ट्र्रीय राजमार्ग पर शनिवार की रात तेज रफ्तार ट्रक और टेम्पो के बीच टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गयी तथा छह अन्य घायल हो गये। नांदेड़ से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक दोनों वाहनों की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सभी पांच लोगों की मौत मौके पर ही हो गयी। टेम्पो पर सवार झारखंड के निवासी मजदूर नांदेड से बिजली लगाने का सामान ले जा रहा था। विपरित दिशा से आ रहे ट्रक ने इतने जोर से टक्कर मारा कि पांच मजदूरों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी तथा छह अन्य घायल हो गये।
Similar Post
-
हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में बारिश से तापमान में गिरावट
चंडीगढ़, रविवार, 29 मार्च 2026। पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों ...
-
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर रणथंभौर के पास बड़ा पुल खोला गया
जयपुर, रविवार, 29 मार्च 2026। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर रणथं ...
-
तमिलनाडु चुनाव: टीवीके उम्मीदवारों की सूची जारी, विजय पेरम्बूर और त्रिची पूर्व से चुनाव लड़ेंगे
चेन्नई, रविवार, 29 मार्च 2026। टीवीके प्रमुख विजय ने शनिवार को घ ...
