दिल्ली में जूते बनाने वाली फैक्टरी में आग
नई दिल्ली, गुरुवार, 22 सितंबर 2022। उत्तरी दिल्ली के नरेला इलाके में जूते बनाने वाली एक फैक्टरी में बृहस्पतिवार को आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आग लगने की सूचना उन्हें पूर्वाह्न साढ़े ग्यारह बजे मिली, जिसके बाद 15 दमकल वाहनों को घटनास्थल की ओर रवाना किया गया। अधिकारी ने बताया कि इस फैक्टरी में एक भूमिगत तल, भूतल और उसके ऊपर दो तल हैं। आग पहली और दूसरी मंजिल पर लगी है। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
Similar Post
-
सीट चयन में पारदर्शिता की कमी, पार्टी हितों से समझौता: कांग्रेस सांसद जोतिमणि
चेन्नई, शनिवार, 28 मार्च 2026। करूर से कांग्रेस सांसद एस. जोतिमण ...
-
मणिपुर में चार प्रतिबंधित संगठनों के सात उग्रवादी गिरफ्तार
इंफाल, शनिवार, 28 मार्च 2026। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने चार प्र ...
-
तमिलनाडु विस चुनाव: अन्नाद्रमुक ने एनजेपी को एक सीट आवंटित की
चेन्नई, शनिवार, 28 मार्च 2026। तमिलनाडु में मुख्य विपक्षी दल अन ...
