श्रीलंकाई नौसेना ने आठ भारतीय मछुआरों को पकड़ा
रामेश्वरम (तमिलनाडु), मंगलवार, 20 सितंबर 2022। श्रीलंकाई नौसेना ने आठ भारतीय मछुआरों को उनके समुद्री सीमा क्षेत्र में दाखिल होने के आरोप में पकड़ लिया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ये मछुआरे तमिलनाडु के पुडुकोट्टई के निवासी हैं। मत्स्य विभाग के अनुसार, श्रीलंकाई नौसेना ने उन्हें सोमवार देर रात मुल्लैथिवु व नेदुनथिवु के बीच उसके (श्रीलंका के) समुद्री क्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में पकड़ लिया। एक नौका भी जब्त की गई है।
Similar Post
-
निर्वाचन आयोग यदि प्रत्याशियों पर निर्भर हो, तो निष्पक्ष चुनाव नहीं हो सकते: न्यायमूर्ति नागरत्ना
नई दिल्ली, रविवार, 05 अप्रैल 2026। उच्चतम न्यायालय की न्यायाधीश ...
-
श्रीगंगानगर से 12 किलोग्राम हेरोइन जब्त, चार लोग हिरासत में
जयपुर, रविवार, 05 अप्रैल 2026। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में ...
-
पंजाब पुलिस ने सीमा पार मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, दो लोग गिरफ्तार
चंडीगढ़, रविवार, 05 अप्रैल 2026। पंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक ...
