चिकित्सा विभाग के अंतर्गत 235 फार्मासिस्ट एवं सूचना सहायक के 44 नवीन पदों का सृजन
जयपुर, सोमवार, 19 सितंबर 2022। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत जिला चिकित्सालय, उप जिला अस्पताल आदि के लिए फार्मासिस्ट के 235 तथा सूचना सहायक के 44 नवीन पदों का सृजन किए जाने की मंजूरी दी है। नवीन पदों में फार्मासिस्ट के जिला मुख्यालय पर स्थापित जिला अस्पतालों में 72 पद, जिला अस्पतालों (मुख्यालय के अलावा) में 75 पद, उप जिला अस्पतालों में 88 पदों सहित कुल 235 पद शामिल हैं। साथ ही, सूचना सहायक के जिला अस्पतालों में 6 पद तथा उप जिला अस्पतालों में 38 पदों सहित कुल 44 पदों का सृजन किया गया है।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना के कारण ओपीडी/आईपीडी में वृद्धि होने, निरोगी राजस्थान योजना के अंतर्गत अतिरिक्त दवाएं जोड़ने, निःशुल्क दवा केन्द्रों के सुचारू संचालन एवं दवाओं की ऑनलाईन मॉनिटरिंग के दृष्टिगत अतिरिक्त पदों की आवश्यकता थी। अब मुख्यमंत्री की इस स्वीकृति से निःशुल्क दवा केन्द्रों के सुचारू संचालन एवं दवाओं की ऑनलाईन मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जा सकेगी।
Similar Post
-
देवजी, समर्पण कर चुके अन्य नक्सली केंद्र से भाकपा (माओवादी) पर लगा प्रतिबंध हटाने का आग्रह करेंगे
हैदराबाद, रविवार, 16 अगस्त 2026। आत्मसमर्पण कर चुके भाकपा (माओव ...
-
पुणे अदालत ने ‘मादक पदार्थ सरगना’ वीरेंद्र सिंह बसोया को 21 अगस्त तक एनसीबी की हिरासत में भेजा
पुणे, रविवार, 16 अगस्त 2026। पुणे की एक अदालत ने रविवार को कथित म ...
-
मप्र : ईंधन खत्म होने से चंबल नदी में फंसा स्टीमर, सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया
मुरैना, रविवार, 16 अगस्त 2026। मध्यप्रदेश के भिंड जिले में रविव ...
