केरल में बेहाल काजू श्रमिकों से मिले राहुल
नई दिल्ली, शुक्रवार, 16 सितंबर 2022। कांग्रेस ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र तथा केरल सरकार के उदासीन रवैये के कारण काजू कारोबार के लिए मशहूर कोल्लम में पिछले कुछ समय से 700 कारोबारियों को काम बंद करने को मजबूर होना पड़ा है जिसके कारण काजू श्रमिकों के समक्ष बेरोजगारी का संकट पैदा हो गया है। कांग्रेस ने कहा है कि काजू कारोबारियों पर यह मार पिछले कुछ साल के दौरान ज्यादा पड़ी है और इसके कारण आज लाखों काजू श्रमिक बेरोज़गार हो गए हैं। पार्टी ने केरल के काजू श्रमिकों की इस दुर्दशा के लिए केंद्र तथा राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए आरोप लगाया कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए ना तो केंद्र सरकार गंभीर है, ना ही राज्य सरकार इस पर ध्यान दे रही है।
पार्टी ने कहा, ''केरल का कोल्लम जिला कभी विश्व की काजू राजधानी के रूप में फेमस था, वहां हालत यह है कि पिछले कुछ समय के दौरान ही 780 लाइसेंसी काजू फैक्ट्रियों में से 80 से भी कम बची हैं। कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी काजू श्रमिकों की पीड़ा समझते हैं इसलिए उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान आज काजू श्रमिकों के साथ विचार विमर्श किया है। उन्होंने कहा कि आज सुबह 13 किलो मीटर की दूरी तय कर कांग्रेस की यात्रा समुद्र के किनारे नींदकारा में रुकी और श्री गांधी ने काजू श्रमिकों, काजू उद्यमियों, ट्रेड यूनियन और आरएसपी एवं फॉरवर्ड ब्लॉक के नेताओं के साथ बातचीत की।
Similar Post
-
चक्रवात का खतरा: ओडिशा ने संवेदनशील इलाकों से लोगों को निकालने का काम जल्द शुरू करने का दिया निर्देश
भुवनेश्वर, सोमवार, 16 नवम्बर 2026। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना ग ...
-
एनआईए ने मिजोरम में 236 किलो से अधिक मेथामफेटामीन की जब्ती मामले में एक और आरोपी को पकड़ा
नई दिल्ली, सोमवार, 16 नवम्बर 2026। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (ए ...
-
कुलगाम मुठभेड़ में लतीफ भट समेत 2 लश्कर आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता
नई दिल्ली, सोमवार, 16 नवम्बर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले ...
