अहमदाबाद में लिफ्ट गिरने से सात श्रमिकों की मौत, एक घायल
अहमदाबाद, बुधवार, 14 सितंबर 2022। गुजरात में अहमदाबाद शहर के गुजरात यूनिवर्सिटी क्षेत्र में बुधवार को निर्माणाधीन बहुमंजिला बिल्डिंग में लिफ्ट गिरने से सात श्रमिकों की मौत हो गयी तथा अन्य एक घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि गुलबाई टेकरा इलाके में पुलिस चौकी के सामने एक बहुमंजिला इमारत का निर्माण कार्य चल रहा था। इस दौरान लिफ्ट टूट जाने से वहां काम कर रहे आठ मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने सात लोगों को मृत घोषित कर दिया। अन्य एक घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान राजमल सु. खराडी (25), पंकजभाई शं. खराडी (21), जगदीशभाई र. नायक (21), संजयभाई बा. नायक (20), अश्विन सो. नायक (20) और मुकेशभाई भ. नायक (25) के रूप में की गयी है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी जयेश खडिया ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मीडिया से मिली और वह अपनी टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए हैं और आवश्यक कार्रवाई कर रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
Similar Post
-
अंडमान में 36 हजार करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ नष्ट किए गए
श्री विजयपुरम, शनिवार, 14 मार्च 2026। अंडमान और निकोबार पुलिस न ...
-
मेघालय: हिंसा प्रभावित पश्चिम गारो हिल्स जिले में कर्फ्यू की अवधि बढ़ाई गई
मेघालय, शनिवार, 14 मार्च 2026। मेघालय के हिंसाग्रस्त पश्चिम गार ...
-
द्रमुक के नेतृत्व वाला गठबंधन एलपीजी मुद्दे पर 15 मार्च को विरोध प्रदर्शन करेगा
चेन्नई, शनिवार, 14 मार्च 2026। तमिलनाडु में द्रविड़ मुनेत्र कषग ...
