भारतीय परियोजनाओं में तेजी लाएं : विक्रमसिंघे
कोलंबो, शनिवार, 10 सितंबर 2022। श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने अधिकारियों से कहा है कि वे उन परिपत्रों की तुरंत समीक्षा करें जो भारतीय निवेश से जुड़ी विकास परियोजनाओं के क्रियान्वयन में बाधा डालते हैं। राष्ट्रपति विक्रमसिंघे ने भारतीय निवेश सहयोग पर आधारित कई विकास परियोजनाओं की प्रगति की जांच के लिए शुक्रवार को चर्चा की अध्यक्षता की। भारतीय उप उच्चायुक्त विनोद के जैकब ने भी चर्चा में भाग लिया। विक्रमसिंघे ने सचिवों और सरकारी अधिकारियों से भारतीय निवेश के तहत श्रीलंका में कई परियोजनाओं की प्रगति में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए कदम उठाने का भी आग्रह किया।
Similar Post
-
बंगाल चुनाव की रणनीति को अंतिम रूप देने के लिये प्रदेश के नेताओं से मिलेंगे कांग्रेस के शीर्ष नेता
नई दिल्ली, सोमवार, 12 जनवरी 2026।कांग्रेस के शीर्ष नेता आगामी विध ...
-
प्रधानमंत्री करेंगे सीएसपीओसी का उद्घाटन, पूरी तरह ऐप आधारित होगा आयोजन : बिरला
नई दिल्ली, सोमवार, 12 जनवरी 2026। राष्ट्रमंडल देशों के स्पीकर औ ...
-
पश्चिम बंगाल में मनायी गयी स्वामी विवेकानंद की 163 वीं जयंती
कोलकाता, सोमवार, 12 जनवरी 2026। पश्चिम बंगाल में सोमवार को स्वा ...
