एनडीएमसी ने राजपथ का नाम बदलकर ‘‘कर्तव्य पथ’’ करने का प्रस्ताव किया पारित
नई दिल्ली, बुधवार, 07 सितंबर 2022। नयी दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने राजपथ का नाम बदलकर ‘‘कर्तव्य पथ’’ करने का प्रस्ताव बुधवार को पारित किया। एनडीएमसी की सदस्य मीनाक्षी लेखी ने बताया कि एनडीएमसी परिषद की एक विशेष बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया। लोकसभा की सदस्य लेखी ने कहा, ‘‘ हमने विशेष परिषद बैठक में राजपथ का नाम बदलकर कर्तव्य पथ करने का प्रस्ताव पारित कर दिया है।’’ एनडीएमसी के उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने बताया कि आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय से इस संबंध में प्रस्ताव मिला था। उन्होंने कहा कि अब इंडिया गेट पर नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा से लेकर राष्ट्रपति भवन तक पूरे इलाके को ‘‘कर्तव्य पथ’’ कहा जाएगा।
Similar Post
-
हैदराबाद में अपराध विज्ञान प्रयोगशाला में आग लगी, कोई हताहत नहीं
हैदराबाद, शनिवार, 07 फरवरी 2026। हैदराबाद में शनिवार को तेलंगान ...
-
केरल में प्याज से लदे एक ट्रक से विस्फोटक जब्त
मलप्पुरम (केरल), शनिवार, 07 फरवरी 2026। केरल में मलप्पुरम के समीप ...
-
दुर्घटना मामले में लापरवाही के संदेह में अधिकारियों को निलंबित किया गया: दिल्ली के मंत्री
नई दिल्ली, शनिवार, 07 फरवरी 2026। दिल्ली के शहरी विकास मंत्री आश ...
