लुधियाना में भीषण सड़क हादसा
- एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत
लुधियाना, मंगलवार, 06 सितंबर 2022। पंजाब के लुधियाना शहर में चंडीगढ़ रोड पर फोर्टिस के समीप आज एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक ही परिवार के पांच सदस्याें की मौत हो गई है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतकों में कार चालक राजेश कुमार, उसकी पुत्री पांच साल की जैसमीन, उसकी साली संजना तथा संजना की दो बेटियां हैं। कार की रफ्तार अधिक होने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कार बिजली के खंभे से जा टकराई जिससे यह हादसा हुआ।
Similar Post
-
सुनेत्रा अजीत पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी का हो सकता है अस्तित्व समाप्त : राउत
मुंबई, शनिवार, 30 मई 2026। महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के नेतृत् ...
-
दिल्ली के कूलर कारखाने में लगी आग, नौ मजदूरों को सुरक्षित निकाला गया
नई दिल्ली, शनिवार, 30 मई 2026। बाहरी उत्तरी दिल्ली के बवाना औद्य ...
-
सांसद अभिषेक बनर्जी के काफिले पर हमला, सुरक्षाकर्मियों ने घेराबंदी कर सुरक्षित निकाला
कोलकाता, शनिवार, 30 मई 2026। पश्चिम बंगाल की राजनीति में शनिवार ...
