पंजाब के 10 जिलों में वृद्धाश्रम बनाए जाएंगे : मंत्री बलजीत कौर
चंडीगढ़, शुक्रवार, 02 सितंबर 2022। पंजाब सरकार राज्य के 10 जिलों में नए वृद्धाश्रम स्थापित करेगी, जिनमें 25 से 150 लोगों के रहने की व्यवस्था होगी। राज्य की सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री बलजीत कौर ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नए वृद्धाश्रम बठिंडा, फतेहगढ़ साहिब, जालंधर, कपूरथला, पटियाला, तरनतारन, गुरदासपुर, शहीद भगत सिंह नगर, एसएएस नगर और मलेरकोटला में बनाए जाएंगे। कौर ने एक बयान जारी कर कहा कि सरकार संबंधित संस्थानों को वित्तीय सहायता देकर गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ), ट्रस्ट और रेड क्रॉस सोसाइटी के माध्यम से उनका संचालन करने की योजना बना रही है।
Similar Post
-
सीट चयन में पारदर्शिता की कमी, पार्टी हितों से समझौता: कांग्रेस सांसद जोतिमणि
चेन्नई, शनिवार, 28 मार्च 2026। करूर से कांग्रेस सांसद एस. जोतिमण ...
-
मणिपुर में चार प्रतिबंधित संगठनों के सात उग्रवादी गिरफ्तार
इंफाल, शनिवार, 28 मार्च 2026। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने चार प्र ...
-
तमिलनाडु विस चुनाव: अन्नाद्रमुक ने एनजेपी को एक सीट आवंटित की
चेन्नई, शनिवार, 28 मार्च 2026। तमिलनाडु में मुख्य विपक्षी दल अन ...
