पुलिस सोनाली फोगाट हत्या मामले को रफा-दफा करने की कोशिश कर रही: कांग्रेस नेता लोबो
पणजी, शनिवार, 27 अगस्त 2022। कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता सोनाली फोगाट की कथित हत्या की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से कराने की शनिवार को मांग की। पार्टी ने आरोप लगाया कि पुलिस मामले को रफा-दफा करने की कोशिश कर रही है। फोगाट की मंगलवार को गोवा में रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई थी, जिसके बाद राज्य पुलिस ने उनके निजी सहायक सहित दो लोगों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। गोवा विधानसभा में विपक्ष के नेता माइकल लोबो ने कहा, ‘‘कई नेताओं ने कहा कि उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई थी, लेकिन अंत में उनकी हत्या किए जाने की बात सामने आई है। हत्या के इस मामले में जो सामने दिखाई दे रहा है, उसके अलावा भी बहुत कुछ छिपा है। हर पहलू की जांच किए जाने की जरूरत है। सच्चाई का पता लगाने के लिए इस तरह के मामलों की सीबीआई से जांच कराए जाने की आवश्यकता है।
Similar Post
-
जनहित याचिका में राज्य सरकार पर नव केरल सर्वेक्षण के लिए सार्वजनिक धन के दुरुपयोग का आरोप
कोच्चि, मंगलवार, 13 जनवरी 2026। कोच्चि स्थित उच्च न्यायालय ने व ...
-
जम्मू कश्मीर के पुंछ में दूसरे दिन भी जंगल की आग धधकती रही, एलओसी के पास बारुदी सुरंग विस्फोट
मेंढर/जम्मू, मंगलवार, 13 जनवरी 2026। जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले म ...
-
ठाणे: शेयरों में अधिक मुनाफे का झांसा देकर बुजुर्ग दंपति से 17.5 लाख की ठगी
ठाणे, मंगलवार, 13 जनवरी 2026। महाराष्ट्र के ठाणे जिले के एक बुजु ...
