महाराष्ट्र के नासिक में राजमार्ग पर हादसा, एक की मौत, पांच घायल
नासिक, शुक्रवार, 26 अगस्त 2022। महाराष्ट्र के नासिक जिले में शुक्रवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक जीप और ट्रक की टक्कर में 30 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि पांच अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी । पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर विलहोली के पास तड़के करीब पौने तीन बजे हुयी। उन्होंने बताया कि जीप सवार मुंबई से नासिक जा रहे थे, तभी ट्रक से उसकी टक्कर हो गयी । अधिकारी ने बताया कि इस घटना में जीप चला रहे विश्वजीत सोगरा की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि वाहन में सवार पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये । उन्होंने बताया कि सोगरा पड़ोसी मध्यप्रदेश के इंदौर का रहने वाला था। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोग और पुलिस कर्मी घायलों को जिला अस्पताल ले गए, जहां उनका इलाज चल रहा है।
Similar Post
-
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने 12 उपाध्यक्षों और 27 महासचिवों की नियुक्ति की
नई दिल्ली, रविवार, 29 मार्च 2026। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जु ...
-
ओडिशा: रामनवमी शोभायात्रा के दौरान हवा में गोली चलाने के आरोप में भाजपा विधायक के खिलाफ मामला दर्ज
भुवनेश्वर, रविवार, 29 मार्च 2026। ओडिशा के बोलांगीर जिले के टिट ...
-
हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में बारिश से तापमान में गिरावट
चंडीगढ़, रविवार, 29 मार्च 2026। पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों ...
