बीसीसीआई ने द्रविड़ के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि की
मुंबई, मंगलवार, 23 अगस्त 2022। भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ एशिया कप 2022 के लिए टीम के संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) जाने से पहले नियमित परीक्षण में कोरोना संक्रमित पाये गये हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को यह जानकारी दी। बीसीसीआई ने कहा कि कोच द्रविड़ फिलहाल चिकित्सीय टीम की निगरानी में हैं। एक बार कोरोना से उबरने पर वह टीम में शामिल होंगे। टीम के अन्य खिलाड़ी मंगलवार, 23 अगस्त को यूएई में एकत्रित होंगे। बीसीसीआई ने द्रविड़ की गैरमौजूदगी में किसी अस्थायी मुख्य कोच की घोषणा नहीं की है, हालांकि लक्ष्मण इस दौरान भारतीय टीम की कमान संभाल सकते हैं। लक्ष्मण ने सोमवार को समाप्त हुए ज़िम्बाब्वे दौरे पर भी भारतीय टीम के कोच की भूमिका निभाई थी। इससे पहले वह आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 शृंखला में भी भारत के कोच रह चुके हैं।भारत एशिया कप में अपने अभियान की शुरुआत 28 अगस्त को पाकिस्तान के खिलाफ करेगा।
Similar Post
-
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने 12 उपाध्यक्षों और 27 महासचिवों की नियुक्ति की
नई दिल्ली, रविवार, 29 मार्च 2026। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जु ...
-
ओडिशा: रामनवमी शोभायात्रा के दौरान हवा में गोली चलाने के आरोप में भाजपा विधायक के खिलाफ मामला दर्ज
भुवनेश्वर, रविवार, 29 मार्च 2026। ओडिशा के बोलांगीर जिले के टिट ...
-
हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में बारिश से तापमान में गिरावट
चंडीगढ़, रविवार, 29 मार्च 2026। पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों ...
