जयशंकर ने पराग्वे में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया
असुन्सियोन, सोमवार, 22 अगस्त 2022। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोमवार को पराग्वे की राजधानी असुन्सियोन में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया। डॉ जयशंकर पहली बार दक्षिण अमेरिका की अपनी छह दिवसीय यात्रा में यहां पहुंचे हैं। विदेश मंत्री ने ट्वीट किया, ''असुन्सियोन में महात्मा गांधी जी की एक प्रतिमा का अनावरण करने के लिए सम्मानित महसूस कर रहा हूं। शहर के प्रमुख तट पर इसे लगाने के लिए असुन्सियोन नगर पालिका के निर्णय की सराहना करता हूं। यह एकजुटता का प्रतीक है जो कोविड महामारी के दौरान इतनी दृढ़ता से व्यक्त किया गया था। उन्होंने ऐतिहासिक 'कासा डे ला इंडिपेंडेंसिया' का भी दौरा किया, जहां से पराग्वे का स्वतंत्रता आंदोलन दो शताब्दी से भी पहले शुरू हुआ था। साओ पाउलो में भारतीय समुदाय के साथ बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि चीन के साथ संबंध बहुत कठिन दौर से गुजर रहे हैं । चीन ने 1990 के उस समझौते की अवहेलना की है जो सीमावर्ती क्षेत्रों में सैनिकों की भीड़ को प्रतिबंधित करता है। उन्होंने कहा कि चीन की कार्रवाई से दोनों देशों के संबंधों पर स्पष्ट असर पड़ता दिखाई दे रहा है।
Similar Post
-
मध्यप्रदेश के भिंड में ट्रक और ‘डंपर’ की टक्कर में आठ मज़दूरों की मौत, 32 घायल
भिंड/लखीमपुर खीरी (उप्र), मंगलवार, 18 अगस्त 2026। मध्यप्रदेश के भ ...
-
केंद्र सरकार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पिछले 5 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेशी दौरों पर कुल 557 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं
नई दिल्ली, मंगलवार, 18 अगस्त 2026। संसद के मानसून सत्र के दौरान व ...
-
दिल्ली को मिली 200 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात
नई दिल्ली, मंगलवार, 18 अगस्त 2026। राष्ट्रीय राजधानी की सार्वजन ...
