नीतीश कुमार ने शपथ लेने से पहले लालू प्रसाद यादव से की बात: सांसद मीसा भारती
नई दिल्ली, बुधवार, 10 अगस्त 2022। बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले जनता दल (यूनाइटेड) के नेता नीतीश कुमार ने बुधवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से बात की। राजद प्रमुख की बेटी और सांसद मीसा भारती ने बताया कि लालू प्रसाद ने कुमार के फैसले का स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। लालू प्रसाद एक बीमारी से उबर रहे हैं और यहां अपनी बेटी के साथ रहते हैं। किसी जमाने में लालू प्रसाद के चिर प्रतिद्वंद्वी रहे कुमार ने बिहार में 2015 के विधानसभा चुनाव से पहले उनके साथ गठबंधन कर लिया था और यह गठबंधन चुनाव जीत गया था। अब सात साल बाद फिर से उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ अपना गठबंधन तोड़कर राजद से हाथ मिला लिया है।
Similar Post
-
जाली नोट के अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
नई दिल्ली, शुक्रवार, 17 जुलाई 2026। दिल्ली पुलिस ने महाराष्ट्र ...
-
तृणमूल विधायक मदन मित्र ममता नीत गुट के प्रदर्शन में शामिल हुए
कोलकाता, शुक्रवार, 17 जुलाई 2026। तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ विध ...
-
बेंगलुरु में इंडिगो विमान को मिली बम की झूठी धमकी
बेंगलुरु, शुक्रवार, 17 जुलाई 2026। कर्नाटक के बेंगलुरु में उड़ा ...
