उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने की नवनिर्वाचित राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात
नई दिल्ली, शुक्रवार, 22 जुलाई 2022। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को यहां द्रौपदी मुर्मू के अस्थायी आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की और उन्हें भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में चुने जाने पर बधाई दी। राष्ट्रपति चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद से ही मुर्मू से मिलने वालों का तांता लगा है। उपराष्ट्रपति के कार्यालय की ओर से किए गए ट्वीट के अनुसार, उपराष्ट्रपति नायडू ने मुर्मू से मुलाकात की और उन्हें भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में चुने जाने पर बधाई दी। सूत्रों ने बताया कि दोनों के बीच मुलाकात करीब 15 मिनट तक चली। गौरतलब है कि मुर्मू ने विपक्षी दलों के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को हराकर आदिवासी समुदाय से पहली राष्ट्रपति बनकर बृहस्पतिवार को इतिहास रच दिया। मुर्मू ने मतगणना में 64 प्रतिशत से अधिक वैध मत प्राप्त कर सिन्हा के खिलाफ भारी अंतर से जीत हासिल की। वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है।
Similar Post
-
एसआईआर: गोवा की अंतिम मतदाता सूची अब 21 फरवरी को प्रकाशित की जाएगी
नई दिल्ली, बुधवार, 11 फरवरी 2026। निर्वाचन आयोग ने बुधवार को घोष ...
-
ओडिशा ने माओवादी आत्मसमर्पण नीति में बदलाव किया
भुवनेश्वर, बुधवार, 11 फरवरी 2026। ओडिशा सरकार ने माओवादियों के ...
-
मप्र : मेफेड्रोन के कारखाने का खुलासा, उद्योगपति समेत दो गिरफ्तार
इंदौर, बुधवार, 11 फरवरी 2026। मध्यप्रदेश पुलिस के नारकोटिक्स दस ...
