केंद्र और राज्य सरकारों को वरुण गांधी की सलाह, कहा-जीएसटी का जनहितकारी प्रारूप तैयार करें
नई दिल्ली, बुधवार, 20 जुलाई 2022। केन्द्र में सत्तारूढ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के मुख्य घटक दल भारतीय जनता पार्टी के सांसद वरूण गांधी भी विपक्ष के साथ महंगाई के मुद्दे पर सरकार को लगातार घेरने में लगे हैं और बुधवार को उन्होंने एक बार फिर ट्वीट कर खाद्य पदार्थों पर वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी)लगाने के लिए सरकार को घेरा है। गांधी ने खाद्य पदार्थों पर जीएसटी लगाने को अतार्किक बताते हुए कहा है कि केन्द्र और राज्य सरकारों को मिलकर जीएसटी का एक जनहितकारी प्रारूप तैयार करना होगा। उन्होंने कहा कि अभी जिस तरह से इस कर को थोपा जा रहा है उससे इसका मूल उद्देश्य पीछे छूट रहा है।
उन्होंने ट्वीट किया, “ दूध, आटा, दाल, चावल आदि जैसी वस्तुओं पर जीएसटी लागू हो चुका है। शराब, पेट्रोल और डीजल आदि पर नहीं..! अगर इस टैक्स प्रणाली का सारा बोझ आम जनता ही वहन करेगी तो इसे लाने का मूल उद्देश्य ही पीछे छूट जाएगा। केंद्र और राज्य सरकारों को मिलकर जीएसटी का एक जनहितकारी प्रारूप तैयार करना होगा।” उल्लेखनीय है कि विपक्ष भी खाद्य पदार्थों पर जीएसटी के लिए सरकार की आलोचना करते हुए संसद और बाहर दोनों जगह सरकार को घेरने में लगा है।
Similar Post
-
शर्मा और कमलनाथ के बयान इसका प्रमाण है कि हम एकमात्र लोकतांत्रिक पार्टी: कांग्रेस
नई दिल्ली, शुक्रवार, 03 अप्रैल 2026। कांग्रेस ने अपने दो वरिष्ठ ...
-
विधानसभा उपचुनाव : परिवार के सदस्यों को टिकट देने के कांग्रेस के फैसले का सिद्धरमैया ने बचाव किया
दावणगेरे (कर्नाटक), शुक्रवार, 03 अप्रैल 2026। कर्नाटक के मुख्यम ...
-
दिल्ली में वायु प्रदूषण से निपटने के 33 संभावित समाधानों का जल्द शुरू होगा परीक्षण
नई दिल्ली, शुक्रवार, 03 अप्रैल 2026। दिल्ली में वायु प्रदूषण की ...
