हजारीबाग से करीब 56 किलोग्राम गांजा जब्त , दो तस्कर गिरफ्तार
हजारीबाग, रविवार, 17 जुलाई 2022। झारखंड के हजारीबाग जिले से पुलिस ने दो कथित मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 56.2 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत करीब 13 लाख रुपये है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दोनों कथित तस्कर शुक्रवार को बस अड्डे पर बिना जांच के सामान के साथ दिल्ली जाने वाली बस में सवार होना चाहते थे। इसकी सूचना बस कर्मियों ने पुलिस को दे दी। हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चौथे ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भुवनेश्वर (ओडिशा) निवासी प्रियराज खोसला (23) एवं रोहतास (बिहार) निवासी राहुल कुमार (32) के तौर पर की गई है। पुलिस के मुताबिक दोनों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Similar Post
-
एसआईआर: गोवा की अंतिम मतदाता सूची अब 21 फरवरी को प्रकाशित की जाएगी
नई दिल्ली, बुधवार, 11 फरवरी 2026। निर्वाचन आयोग ने बुधवार को घोष ...
-
ओडिशा ने माओवादी आत्मसमर्पण नीति में बदलाव किया
भुवनेश्वर, बुधवार, 11 फरवरी 2026। ओडिशा सरकार ने माओवादियों के ...
-
मप्र : मेफेड्रोन के कारखाने का खुलासा, उद्योगपति समेत दो गिरफ्तार
इंदौर, बुधवार, 11 फरवरी 2026। मध्यप्रदेश पुलिस के नारकोटिक्स दस ...
