यशवंत सिन्हा कांग्रेस सांसदों से मिलने के लिए शनिवार को झारखंड पहुंचे
रांची, शनिवार, 16 जुलाई 2022। राष्ट्रपति चुनाव के लिए गैर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दलों के संयुक्त उम्मीदवार यशवंत सिन्हा अपनी उम्मीदवारी को लेकर विधायकों और सांसदों का समर्थन जुटाने के लिए झारखंड की राजधानी रांची पहुंचे हैं। वह शनिवार को कांग्रेस विधायकों की बैठक में शामिल होंगे और फिर एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस सप्ताह की शुरुआत में सिन्हा ने दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के झारखंड प्रभारी अविनाश पांडे और झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर से मुलाकात की थी और 18 जुलाई को होने वाले आगामी चुनाव के लिए रणनीतियों पर चर्चा की थी। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, उनके झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी दिन में मुलाकात करने की उम्मीद है। कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के साथ गठबंधन सरकार चलाने वाली झामुमो ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को अपना समर्थन देने का वादा किया है।
पार्टी ने शुरू में सिन्हा का समर्थन किया था, लेकिन आदिवासी समुदाय की ओर से आलोचना के बाद उन्होंने अपना निर्णय बदल लिया। सोरेन और मुर्मू आदिवासी समुदाय से आते हैं। 81 सदस्यीय झारखंड विधानसभा में सत्तारूढ़ झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन के पास कुल 48 विधायक हैं। भाजपा के पास 26 विधायक हैं, जिनमें पूर्व जेवीएम-पी प्रमुख बाबूलाल मरांडी शामिल हैं, जो 2019 के विधानसभा चुनावों के बाद भाजपा खेमे में शामिल हो गए थे। भाजपा के पास 11 लोकसभा और तीन राज्यसभा सदस्य भी हैं। झामुमो, कांग्रेस और ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) के निचले सदन में एक-एक सांसद हैं। सत्तारूढ़ झामुमो के पास राज्यसभा में दो सदस्य हैं और कांग्रेस के पास एक सदस्य है।
Similar Post
-
मेरठ में दो उपनिरीक्षक पर व्यापारी का अपहरण और वसूली का आरोप, 15 लाख रुपये बरामद
मेरठ (उप्र), मंगलवार, 10 फरवरी 2026। मेरठ में लोहिया नगर थाने में ...
-
यदि भाषा विरोध बीमारी है तो अधिकांश राज्य इससे ग्रस्त हैं: राज ठाकरे ने भागवत पर साधा निशाना
मुंबई, मंगलवार, 10 फरवरी 2026। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनए ...
-
प्रतिस्पर्धा के बजाय अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर आधारित है भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम: इसरो प्रमुख
बेंगलुरु, मंगलवार, 10 फरवरी 2026। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संग ...
