पूर्वी राजस्थान के अनेक जिलों में मूसलाधार बारिश
जयपुर, गुरुवार, 14 जुलाई 2022। राजस्थान में मानसून का दौर जारी है जहां बीते 24 घंटे के दौरान राज्य के पूर्वी हिस्सों में मूसलाधार बारिश हुई। इस दौरान सबसे अधिक 140 मिलीमीटर बारिश झालावाड़ के डग में दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, कल से लेकर बृहस्पतिवार सुबह तक पूर्वी राजस्थान के बांसवाड़ा, झालावाड़ व अलवर सहित अनेक जिलों में मूसलाधार बारिश हुई। इस दौरान झालावाड़ के डग में 140 मिलीमीटर, बांसवाड़ा के भूंगरा में 137 मिलीमीटर, अलवर के राजगढ़ में 77 मिलीमीटर बारिश हुई। मौसम केंद्र ने बृहस्पतिवार को सिरोही व उदयपुर जिलों में अति भारी बारिश व बाड़मेर, जालौर, पाली व जोधपुर सहित कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके अनुसार राज्य में बारिश का दौर आगामी 24 घंटे जारी रहेगा।
Similar Post
-
ओडिशा: रामनवमी शोभायात्रा के दौरान हवा में गोली चलाने के आरोप में भाजपा विधायक के खिलाफ मामला दर्ज
भुवनेश्वर, रविवार, 29 मार्च 2026। ओडिशा के बोलांगीर जिले के टिट ...
-
हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में बारिश से तापमान में गिरावट
चंडीगढ़, रविवार, 29 मार्च 2026। पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों ...
-
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर रणथंभौर के पास बड़ा पुल खोला गया
जयपुर, रविवार, 29 मार्च 2026। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर रणथं ...
