कर्नाटक के विजयपुरा जिले में महसूस किये गए भूकंप के झटके, 4.4 तीव्रता
बेंगलुरु, शनिवार, 09 जुलाई 2022। कर्नाटक के विजयपुरा जिले में शनिवार सुबह 4.4 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। कर्नाटक राज्य प्राकृतिक आपदा निगरानी केंद्र (केएसएनडीएमसी) ने एक बयान में बताया कि भूकंप सुबह छह बजकर 22 मिनट पर आया और उसका केंद्र ‘‘विजयपुरा जिले में विजयपुर तालुक, कन्नूर जीपी से 2.3 किलोमीटर उत्तरपश्चिम में स्थित था। ’’ केएसएनडीएमसी निदेशक मनोज राजन ने बताया कि भूकंप की तीव्रता मध्यम रही और हो सकता है कि भूकंप के केंद्र से 30-40 किलोमीटर की दूरी तक भी झटके महसूस किए गए हो। उन्होंने कहा, ‘‘इस तरह के भूकंप से स्थानीय समुदाय को कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा क्योंकि यह मध्यम तीव्रता का है, हालांकि, स्थानीय झटके महसूस किए गए होंगे। भूकंप का केंद्र भूकंपीय क्षेत्र तृतीय के तहत आता है और टेक्टोनिक मानचित्र के अनुसार यह क्षेत्र किसी भी संरचनात्मक असंतुलन से रहित है।’’
Similar Post
-
मुख्यमंत्री एफसीआरए संशोधन विधेयक के विरोध में विधानसभा का विशेष सत्र बुलाएं: कांग्रेस
आइजोल, गुरुवार, 23 जुलाई 2026। कांग्रेस की मिजोरम इकाई ने बृहस् ...
-
कांग्रेस ने मुंबई में प्रदर्शनकारी युवाओं के खिलाफ दर्ज 'झूठे' मामले वापस लेने की मांग की
मुंबई, गुरुवार, 23 जुलाई 2026। कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई ने ब ...
-
बिहार:नीट पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज के मुद्दे पर विधानसभा और विधान परिषद में हंगामा
पटना, गुरुवार, 23 जुलाई 2026। बिहार विधानसभा और विधान परिषद में ...
