मोदी सरकार पिछले दरवाजे से ला रही है कृषि विरोधी कानून : दीपेंद्र सिंह हुड्डा
नई दिल्ली, गुरुवार, 07 जुलाई 2022। कांग्रेस ने कहा है कि सरकार की नीति कुछ बड़े औद्योगिक घरानों का पोषण कर किसानों तथा गरीबों का शोषण करना है इसलिए वह किसानों से किए वादे पूरे करने की बजाय उन्हें धोखा देकर पिछले दरवाजे से कृषि विरोधी कानून ला रही है। कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने गुरुवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मोदी सरकार किसानों के साथ धोखा कर रही है और पिछले दरवाजे से उसी कृषि विरोधी कानून को लाने के प्रयास में है जिसको वापस करने के लिए किसानों को लम्बे समय तक आंदोलन करने को मजबूर होना पड़ा था।
किसान विरोधी मोदी सरकार अब पीछे के दरवाजे से उसी कृषि कानून को दोबारा लाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन को खत्म करने के लिए सरकार ने संयुक्त किसान मोर्चा से किसानों की आमदनी दोगुना करने, न्यूनतम समर्थन मूल्य-एमएसपी के लिए समिति गठित करने तथा उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में किसानों के कुचलने के लिए दोषी युवक के पिता एवं केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा को मंत्रिमंडल से हटाने की बात की थी लेकिन अब वह इन वादों से मुकर गई है और इस दिशा में कोई कदम नहीं उठा रही है।
Similar Post
-
जनहित याचिका में राज्य सरकार पर नव केरल सर्वेक्षण के लिए सार्वजनिक धन के दुरुपयोग का आरोप
कोच्चि, मंगलवार, 13 जनवरी 2026। कोच्चि स्थित उच्च न्यायालय ने व ...
-
जम्मू कश्मीर के पुंछ में दूसरे दिन भी जंगल की आग धधकती रही, एलओसी के पास बारुदी सुरंग विस्फोट
मेंढर/जम्मू, मंगलवार, 13 जनवरी 2026। जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले म ...
-
ठाणे: शेयरों में अधिक मुनाफे का झांसा देकर बुजुर्ग दंपति से 17.5 लाख की ठगी
ठाणे, मंगलवार, 13 जनवरी 2026। महाराष्ट्र के ठाणे जिले के एक बुजु ...
