असम में भूकंप के झटके महसूस किए गए
गुवाहाटी, मंगलवार, 05 जुलाई 2022। दक्षिणी असम में मंगलवार को 3.7 तीव्रता का भूकंप आया। एक आधिकारिक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप से अब तक जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) की रिपोर्ट में कहा गया है कि भूकंप मणिपुर के साथ अंतर-राज्य सीमा के पास कछार जिले में पूर्वाह्न करीब 11 बजकर तीन मिनट पर 35 किलोमीटर की गहराई में आया। पूर्वोत्तर का इलाका उच्च भूकंपीय क्षेत्र में आता है जहां अक्सर भूकंप के झटके आते रहते हैं। असम और उत्तर पूर्व के कुछ हिस्सों को 2021 में 28 अप्रैल को आए 6.4 तीव्रता के भूकंप ने हिला दिया था। यह हाल के वर्षों में उच्च तीव्रता वाले भूकंपों में से एक था। उसी साल 26 नवंबर को असम और मिजोरम के कुछ हिस्सों में 6.1 तीव्रता का एक और झटका महसूस किया गया था।
Similar Post
-
दिल्ली में बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान, ऑरेंज अलर्ट जारी
नई दिल्ली, मंगलवार, 31 मार्च 2026। राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस् ...
-
तेलंगाना में खाद्य मिलावट रोकने के लिए अलग एजेंसी बनेगी: मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी
हैदराबाद, मंगलवार, 31 मार्च 2026। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेव ...
-
आंध्र प्रदेश में एक और बस में आग लगी, कोई हताहत नहीं
विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश), मंगलवार, 31 मार्च 2026। आंध्र प्रदेश म ...
