बागी विधायकों को कड़ी सुरक्षा प्रदान करने पर आदित्य ठाकरे ने की आलोचना
मुंबई, रविवार, 03 जुलाई 2022। शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने रविवार को एकनाथ शिंदे नीत सरकार पर निशाना साधते हुए बागी विधायकों को कड़ी सुरक्षा प्रदान करने पर हमला बोला। शिंदे के समर्थक बागी विधायक आज विशेष बसों के जरिये पास के लग्जरी होटल से विधान भवन परिसर पहुंचे। ठाकरे ने कहा, “हमने मुंबई में ऐसी सुरक्षा पहले नहीं देखी। आप क्यों डरे हुए हैं? क्या कोई भाग जाएगा? इतना डर क्यों है?” चार दिन पहले बनी, शिवसेना-भाजपा सरकार को चार जुलाई को विधानसभा सत्र के दौरान विश्वास मत का सामना करना है। शिंदे को समर्थन देने वाले शिवसेना के बागी विधायक शनिवार शाम को गोवा से वापस लौटे और उन्हें दक्षिण मुंबई के एक होटल में रखा गया जहां पास में ही विधान भवन स्थित है।
Similar Post
-
टीएमसी सांसद ने भाजपा पर उनकी कार पर हमला करने का आरोप लगाया, निर्वाचन आयोग ने मांगी रिपोर्ट
कोलकाता, सोमवार, 27 अप्रैल 2026। पश्चिम बंगाल के आरामबाग से तृण ...
-
गुजरात: व्यावसायिक परिसर में आग लगी, 25 लोगों को बचाया गया
अहमदाबाद, सोमवार, 27 अप्रैल 2026। अहमदाबाद स्थित एक व्यावसायिक ...
-
भारत में 46.9 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे गर्म स्थान रहा अकोला, लू की चपेट में विदर्भ
नागपुर, सोमवार, 27 अप्रैल 2026। महाराष्ट्र के अकोला में देश में ...
