शिवसेना नेता संजय राउत का बड़ा दावा- मुझे भी बागी होने का प्रस्ताव मिला था
मुंबई, शनिवार, 02 जुलाई 2022। शिवसेना नेता संजय राउत ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि मुझे भी गुवाहाटी जाने का प्रस्ताव मिला था लेकिन मैं बालासाहेब ठाकरे का अनुसरण करता हूं इसलिए मैं वहां नहीं गया। जब सच्चाई आपके पक्ष में है, तो डर क्यों है? संजय राउत ने कहा कि इस देश का एक ज़िम्मेदार नागरिक, सांसद होने के नाते मेरा ये कर्तव्य है कि जब देश की कोई भी जांच एजेंसी मुझे बुलाती है तो मैं उनके समक्ष जाकर बयान दूं। मुझे बुलाया गया, लोगों के मन में कुछ शंका है कि ये राजनीतिक दबाव में हुआ है, ऐसी कोई बात नहीं है।
संजय राउत ने कहा कि इस देश का एक ज़िम्मेदार नागरिक, सांसद होने के नाते मेरा ये कर्तव्य है कि जब देश की कोई भी जांच एजेंसी मुझे बुलाती है तो मैं उनके समक्ष जाकर बयान दूं। मुझे बुलाया गया, लोगों के मन में कुछ शंका है कि ये राजनीतिक दबाव में हुआ है, ऐसी कोई बात नहीं है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामाने पेशी को लेकर सांसद संजय राउत ने कहा एक जिम्मेदार नागरिक और सांसद के तौर पर अगर कोई जांच एजेंसी (ईडी) मुझे समन करती है तो पेश होना मेरा कर्तव्य है। समस्या समय के साथ है- महाराष्ट्र राजनीतिक संकट के बीच उन्होंने मुझे तलब किया। ईडी के अधिकारियों ने मेरे साथ अच्छा व्यवहार किया. मैंने उनसे कहा कि जरूरत पड़ने पर मैं फिर आ सकता हूं।
Similar Post
-
लोगों का आरोप है कि गांदेरबल में हुई मुठभेड़ फर्जी थी: महबूबा
श्रीनगर, गुरुवार, 02 अप्रैल 2026। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (प ...
-
पालम में एलपीजी रिफिलिंग गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
नई दिल्ली, गुरुवार, 02 अप्रैल 2026। दिल्ली पुलिस ने दक्षिण-पश्च ...
-
गौतम अदाणी ने अयोध्या में परिवार के साथ राम मंदिर में पूजा-अर्चना की
अयोध्या (उप्र), गुरुवार, 02 अप्रैल 2026। अदाणी समूह के अध्यक्ष गौ ...
