दिल्ली की पालम कॉलोनी के एक मकान में लगी आग, कोई हताहत नहीं
नई दिल्ली, शनिवार, 02 जुलाई 2022। दक्षिण पश्चिम दिल्ली के पालम कॉलोनी इलाके में शनिवार तड़के एक घर में आग लग गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, उन्हें पालम कॉलोनी के साध नगर इलाके में मकान के भूतल में आग लगने की सूचना तड़के करीब तीन बजकर 42 मिनट पर मिली। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि दमकल की गाड़ियों को तुरंत मौके पर भेजा गया और आग पर काबू पा लिया गया। मकान में शॉर्ट सर्किट होने के कारण यह आग लगी। इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
Similar Post
-
तेलंगाना में खाद्य मिलावट रोकने के लिए अलग एजेंसी बनेगी: मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी
हैदराबाद, मंगलवार, 31 मार्च 2026। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेव ...
-
आंध्र प्रदेश में एक और बस में आग लगी, कोई हताहत नहीं
विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश), मंगलवार, 31 मार्च 2026। आंध्र प्रदेश म ...
-
पश्चिम बंगाल चुनाव: भाजपा ने 13 और उम्मीदवार घोषित किए
नई दिल्ली, मंगलवार, 31 मार्च 2026। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ...
