सिक्किम में भूस्खलन , महिला और उसके दो बच्चों की मौत
गंगटोक, मंगलवार, 28 जून 2022। सिक्किम की राजधानी गंगटोक में चानबाड़ी रोंगवे में सोमवार देर रात भूस्खलन की घटना में एक महिला और उसके दो बच्चों की मौत हो गयी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक घटना रात करीब 01.45 बजे हुइ। मृतकों की पहचान डोमा शेरपा 27, उसके 10 वर्षीय बेटे और सात महीने के बच्चे के रूप में की गयी है। डोमा शेरपा के पति सिलीगुड़ी में थे , जिन्हें घटना की सूचना दे दी गयी है। सिक्किम आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार मलबा हटाने का काम जारी है।
Similar Post
-
मप्र : एक ही व्यक्ति के फोटो का दुरुपयोग कर 84 सिम कार्ड जारी, एजेंट गिरफ्तार
देवास/इंदौर, सोमवार, 30 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के देवास में पुल ...
-
कृषि भूमि के तेजी से गैर कृषि भूमि में परिवर्तित किए जाने पर रास में जताई गई चिंता
नई दिल्ली, सोमवार, 30 मार्च 2026। देश में कृषि क्षेत्र की भूमि के ...
-
व्यक्तिगत डेटा गोपनीय रहेगा, किसी योजना का लाभ लेने के लिए इस्तेमाल नहीं होगा: जनगणना आयुक्त
नई दिल्ली, सोमवार, 30 मार्च 2026। भारत के महापंजीयक और जनगणना आय ...
