राजौरी जिले में हुए विस्फोटों के मामले में लश्कर से संबद्ध दो लोग गिरफ्तार
जम्मू, मंगलवार, 28 जून 2022। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मंगलवार को दावा किया कि उसने राजौरी जिले में हाल ही में हुई विस्फोट की तीन घटनाओं के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार कर मामला सुलझा लिया है। पुलिस ने बताया कि हालांकि मुख्य आरोपी की तलाश अब भी जारी है। जम्मू के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मुकेश सिंह ने बताया कि आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से नाता रखने वाले दोनों आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर पांच आईईडी सहित विस्फोटक सामग्री का एक बड़ा जखीरा भी बरामद किया गया है। गौरतलब है कि राजौरी के कोटराना शहर में 26 मार्च और 19 अप्रैल को विस्फोट हुए थे, जिसमें दो लोग घायल हो गए थे। 24 अप्रैल को राजौरी के शाहपुर-बुधल इलाके में हुए एक अन्य विस्फोट में भी दो लोग घायल हो गए थे।
Similar Post
-
जनहित याचिका में राज्य सरकार पर नव केरल सर्वेक्षण के लिए सार्वजनिक धन के दुरुपयोग का आरोप
कोच्चि, मंगलवार, 13 जनवरी 2026। कोच्चि स्थित उच्च न्यायालय ने व ...
-
जम्मू कश्मीर के पुंछ में दूसरे दिन भी जंगल की आग धधकती रही, एलओसी के पास बारुदी सुरंग विस्फोट
मेंढर/जम्मू, मंगलवार, 13 जनवरी 2026। जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले म ...
-
ठाणे: शेयरों में अधिक मुनाफे का झांसा देकर बुजुर्ग दंपति से 17.5 लाख की ठगी
ठाणे, मंगलवार, 13 जनवरी 2026। महाराष्ट्र के ठाणे जिले के एक बुजु ...
