वाहन के नाले में गिरने से सात मजदूरों की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल
बेलगावी (कर्नाटक), रविवार, 26 जून 2022। यहां के एक गांव में रविवार सुबह एक मालवाहक वाहन के नाले में गिरने से सात मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गयी और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, गोकक तालुक के अक्कतंगियारा हाला गांव के रहने वाले ये मजदूर बेलगावी की ओर जा रहे थे और इनका वाहन कानाबारगी गांव में ‘बल्लारी नाला’ में गिर गया। पुलिस ने बताया कि ये निर्माण मजदूर बेलगावी की तरफ जा रहे थे। चालक के वाहन से नियंत्रण खोने के बाद वाहन नाले में गिरा।
पुलिस ने कहा कि सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस दल ने स्थानीय लोगों की मदद से पीड़ितों को वाहन के नीचे से बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बेलगावी पुलिस आयुक्त एम बी बोरलिंगैया बचाव कार्यों की निगरानी के लिए मौके पर पहुंचे और उन्होंने शोक-संतप्त परिवार के सदस्यों को सांत्वना दी।
Similar Post
-
दार्जिलिंग रेलवे स्टेशन के लोकोशेड का एक हिस्सा ढहने से आठ लोग घायल
दार्जिलिंग, बुधवार, 02 सितंबर 2026। लगातार हो रही बारिश के बीच प ...
-
किसानों, शिक्षकों को सौगात, शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए दर्ज मामले वापस लेगी सरकार
चेन्नई, बुधवार, 02 सितंबर 2026। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसे ...
-
वाराणसी में गंगा नदी का जलस्तर चेतावनी के निशान के पार, नाव परिचालन निलंबित
वाराणसी (उप्र), बुधवार, 02 सितंबर 2026। उत्तर प्रदेश के वाराणसी म ...
