सोनिया ने पूछताछ टालने के लिए प्रवर्तन निदेशालय को लिखा पत्र
नई दिल्ली, बुधवार, 22 जून 2022। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपनी खराब तबीयत का हवाला देते हुए प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) को बुधवार को पत्र लिखकर नेशनल हेराल्ड मामले में उनसे की जाने वाली पूछताछ को कुछ सप्ताह टालने का अनुरोध किया। ईडी को नेशनल हेराल्ड धन शोधन मामले में श्रीमती गांधी से 23 जून यानी गुरुवार को पूछताछ करनी है। श्रीमती गांधी ने इससे एक दिन पहले आज ईडी को पत्र लिखकर पूछताछ के दिन को आगे टालने का अनुरोध किया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने आज ट्वीट करके कहा, ''कोविड और फेफड़े के संक्रमण के कारण श्रीमती गांधी को घर में पूरी तरह से आराम करने की सलाह दी गई है।
इसे ध्यान में रखते हुए श्रीमती गांधी ने आज प्रवर्तन निदेशालय को पत्र लिखकर उनसे की जाने वाली पूछताछ को कुछ सप्ताह तक टालने के का अनुरोध किया है जिससे कि वह पूरी तरह ठीक हो सके। उल्लेखनीय है कि ईडी ने इससे पहले श्रीमती गांधी को पूछताछ के लिए आठ जून को उसके समक्ष पेश होने को कहा था लेकिन श्रीमती गांधी ने उन्हें कोरोना संक्रमण होने का हवाला देते हुए पूछताछ टालने का अनुरोध किया था । इसके बाद ईडी ने उन्हें पूछताछ के लिए 23 जून को उसके समक्ष पेश होने को कहा था। ईडी इसी मामले में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से चार-पांच दिनों तक लंबी पूछताछ कर चुका है।
Similar Post
-
मुख्य सचिव ने की आईपीडी टावर के कार्यों की समीक्षा
जयपुर, सोमवार, 17 अगस्त 2026। मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास की अध ...
-
देश की बेटियां आज हर क्षेत्र में नेतृत्व कर रही हैं- लोकसभा अध्यक्ष
- कोटा-बून्दी की हर पंचायत में स्थापित होंगी डिजिटल लाइब्रेरी ...
-
नौसेना को 1943 करोड़ में अमेरिका से ढाई साल के पट्टे पर मिलेंगे दो अत्याधुनिक समुद्री निगरानी ड्रोन
नई दिल्ली, सोमवार, 17 अगस्त 2026। भारत ने समुद्री क्षेत्र विशेष ...
